Land Registry New Rule
Land Registry New Rule : जमीन रजिस्ट्री में सभी झंझट खत्म, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा।
भारत सरकार आज से रजिस्ट्री नियमों में बदलाव करने वाली है। अब इस प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जाने वाला है। अब आपको जमीन रजिस्ट्री करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पडेगी। अब आप घर बैठे ऑनलाइन ही जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं इस नए बदलाव का उद्देश्य जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान तेज और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। इस पोस्ट में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
घर बैठे ऑनलाइन जमीन रजिस्ट्रेशन
इस नए उद्देश्य का सबसे बड़ा लाभ यह है की अब जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया को पुरी तरह से डिजिटल बना दिया गया है। अब आप घर बैठे ही जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया कर सकते हैं और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। हर राज्य ने इस प्रक्रिया के लिए भूमि रिकार्ड पोर्टल लांच किया है इस पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है और दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं। आप अगर आवेदन स्थिति चेक करना चाहते हैं तो यह भी इस पोर्टल से कर सकते हैं। इस नए नियम से समय की बचत होने में भी मदद होगी।
आधार कार्ड अनिवार्य
इस नई प्रक्रिया में आधारकार्ड अनिवार्य किया गया है। अब जमीन रजिस्ट्री करने के लिए खरीददार और विक्रेता दोनों को आधार नंबर देना पड़ेगा। इस नियम का उद्देश्य सभी पक्षों की पहचान को सत्यापित करना और धोखाधड़ी को रोकना है। इस नियम से भविष्य में विवादों की संभावना भी कम हो सकती है।
रजिस्ट्री के समय विडियो रिकॉर्डिंग!
अब जमीन रजिस्ट्री करने से पहले सभी पक्षों की सहमति का विडियो रिकाॅर्ड किया जाने वाला है। भविष्य में अगर कोई विवाद होता है तो यह सबुत के रुप में काम करेगा। इससे धोखाधड़ी कम होने में मदद होगी और विवादों से भी बचाव होगा।
स्टांप ड्यूटी और फीस का ऑनलाइन भुगतान
पहले लोगों को जमीन रजिस्ट्री के लिए स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क के लिए बैंक और कोषागरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब यह शुल्क आप ऑनलाइन भर सकते हैं। अब नकद की लेन-देन खत्म हो जाएगी। प्रक्रिया जल्दी पुरी होगी और भ्रष्टाचार घटेगा।